मैं अपना वजन कम क्यों नहीं कर सकता?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:11

वजन कम न होने के कारण

अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है उसके ये कारण हो :-

1. पूरे दिन बैठना

ज्यादा देर तक बैठना भी वजन बढ़ने का कारण हैं। ऑफिस में या काम के दौरान बीच में ५ से १० मिनट के लिए उठकर वॉक कर सकते हैं।

2. पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेना

वजन कम करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण होता हैं। पर्याप्त प्रोटीन का सेवन नहीं करने से वजन बढ़ना सम्भव हैं।

3. मीठा ज्यादा खाना

चीनी का अधिक सेवन वो भी मीठे पेय पदार्थों का सेवन करना वजन को बढ़ा देता है।

4. शराब ज्यादा पीना

शराब में पायी जाने वाली कैलोरी मोटापे का कारण होती हैं। फिर चाहे किसी भी प्रकार की शराब हो।

5. अच्छी नींद ना लेना

पर्याप्त नींद ना लेना या ज्यादा सोना दोनों ही मोटापा बढ़ाने वाले होते हैं।

6. तनाव

तनाव में हम अस्वस्थ और ज्यादा कैलोरी वाला भोजन कर लेते हैं। तनाव में बिना भूख के भी खाना खाया जा सकता हैं।

7. दवा

कुछ दवाएं वजन बढ़ाने वाली होती हैं। यदि आप किसी तरह की दवाएं ले रहे हैं तो वो भी वजन बढ़ा सकती हैं।

8. पर्याप्त पानी नहीं पीना

कम मात्रा में पानी पीना आपको मोटापे का सामना करवा सकता हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, दिनभर में कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी जरूर पिएं।

9. संपूर्ण खाद्य पदार्थ नहीं खाना

संपूर्ण खाद्य पदार्थ खाने से भूख नियंत्रित रहती हैं। संपूर्ण खाद्य पदार्थों में सब्जियां, फल, अनाज शामिल हैं।

10. जंक फूड की लत

जंक फ़ूड फैट बढ़ाने वाले होते हैं। यह सेहत के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं।
पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

पेट पर जमा फैट को कम करने के लिए आपको अपने आहार में कुछ बदलाव करना होंगे। पेट की चर्बी घटाने के उपाय में कुछ खाद्य पदार्थ आपकी मदद कर सकते हैं।

1. जौ

इस साबुत अनाज में अखरोट जिसे स्वाद आता हैं इसका सेवन फायदेमंद होता हैं।

2. लाल फल

वेट कम करने की टिप्स में लाल फल आपकी मदद कर सकते हैं। गहरे रंग के फल विशेषकर लाल रंग के फल प्रभावी होते है जैसे: सेब, अनार आदि।

3. अलसी के बीज

इसके बीजों में फाइबर, ओमेगा-३ फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट लिग्नान होता हैं। यह भी वेट कम करने के उपाय में सबसे बेहतर हैं।

4. मसाले

मसाले जैसे: अदरक या दालचीनी इनसे सूजन कम होती हैं और फैट के उत्पादन को धीमा करते हैं।

5. नट्स

नट्स खाने से भूख नियंत्रित होती हैं। इससे शरीर में बढ़ रही कैलोरी भी कम हो जाती हैं।

6. दलिया

इसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। दलिया से पेट भरा हुआ लगता हैं। यह बार – बार लगने वाली भूख को शांत करता हैं।
मोटापा कैसे कम करें?

मोटापा ज्यादा हो जाये तो इसकी वजह से बीमारियां जरूर हो जाती हैं। आप कुछ आसान से तरीके अपनाकर अपना वजन कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं वजन कम करने के उपाय।

1. नियमित भोजन करें

खाने का समय नियमित कर लें। नियमित समय पर भोजन करने से कैलोरी जल्दी ही कम होने लगती हैं।

2. सक्रिय रहे

वजन कम करने के लिए आपको ज्यादा सक्रिय होना पड़ेगा। अपनी पसंदीदा गतिविधि करें, व्यायाम करें।

3. मन लगाकर खाएं

इससे यह ध्यान में रहता हैं की आप किस तरह से खाना खा रहे हैं। जिससे आपको ध्यान रहेगा की आपने कितना खाया हैं।

4. शराब न पिएं

शराब पीने से मोटापा तेजी से बढ़ता हैं तो शराब ना पिएं।

5. छोटी प्लेट में खाएं

जब हम छोटी प्लेटों में खाते है तो उसमें कम मात्रा मे खाना रखा जाता हैं। जिससे आपको भूख से अधिक खाने में नहीं आएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info